अयोध्या दर्शन की भी मांग
गीता प्रेस से प्रकाशित 'अयोध्या दर्शन' पुस्तक की मांग भी अयोध्या राम मंदिर स्थापना के बाद तेजी से बढ़ गई है। इस पुस्तक में अयोध्या के प्रमुख मंदिरों व तीर्थों का संक्षिप्त परिचय है। साथ ही यह पुस्तक अयोध्या के शास्त्रीय और ऐतिहासिक महत्व से भी पाठकों को परिचित कराती है। पुस्तक 128 पृष्ठों की है। इसकी कीमत 25 रुपये है। इसमें राम जन्मभूमि का पूरा ब्योरा है। साथ ही हनुमानगढ़ी सहित अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों के बारे जानकारी दी गई है।
84 कोसी परिक्रमा के महत्व के साथ ही अयोध्या में मरने से मुक्ति की मान्यता पर भी प्रकाश डाला गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में इस पुस्तक की 10 हजार प्रतियां गीता प्रेस ने वितरित कराई थीं।
अयोध्या में श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गीता प्रेस में श्रीराम पर आधारित पुस्तकों की मांग बढ़ी है। फरवरी की कल्याण पत्रिका श्रीराम मंदिर पर केंद्रित है। इसमें मंदिर से संबंधित लेख प्रकाशित किया गया है।- डॉ. लालमणि तिवारी, प्रबंधक गीता प्रेस।