फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम: निशुल्क प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां-महिलाएं, जन शिक्षण संस्थान की अनूठी मुहिम

Sat, 02 Apr 2022 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला फाउंडेशन, लॉज निपाल नं. 38 व जन शिक्षण संस्थान की अनूठी मुहिम, प्रशिक्षण का सिलसिला शुरू, पांच महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत महिलाओं व युवतियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर हुनरमंद व आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सिविल लाइंस स्थित लॉज निपाल क्लब में सेल्फ इंप्लाइड टेलर का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। अमर उजाला, लॉज निपाल नंबर 38 व जन शिक्षण संस्थान का प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच महीने तक चलेगा। इसके जरिए महिला व युवतियों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जनशिक्षण संस्थान की प्रमुख नमिता सिंह ने किया है। नमिता ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग या फिर पढ़ाई छोड़ने वाली युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। 87 तरह के कोर्स चलाए जाते हैं, लेकिन जिस कोर्स की ज्यादा मांग रहती है, उसी कोर्स का प्रशिक्षण महिलाओं व युवतियों को दिया जाता है। मांग के अनुसार ही सेल्फ इंप्लाइड कोर्स की शुरुआत की गई है। जो युवतियां व महिलाएं आई हैं, उन सबको टेलरिंग से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

लॉज निपाल नं. 38 के अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशीन दी है। उनका कहना है कि युवती व महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना बहुत बड़ी कामयाबी है। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सबका सपना होता है कि वो जीवन में कुछ बनें। हम लोग मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
विज्ञापन


महिला सर्वोदय मंडल की सचिव रजनी बाजपेयी ने कहा कि प्रयास करने से हर व्यक्ति एक दिन ऊंचाई पर जाता है। इस अवसर पर लॉज निपाल नं. 38 के दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, द एसोसिएशन ऑफ मैसोनिक लेडीज की अध्यक्ष जाग्रति वर्मा, सचिव प्रमिला दास, उपाध्यक्ष निर्मला झा, ऋतु त्रिपाठी, ऋतु सोनी, नीलम श्रीवास्तव, अंजना साहनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



पांच महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। -नमिता सिंह, संस्था संचालक

आत्मनिर्भर बनने के लिए शिविर में टेलरिंग का प्रशिक्षण लेने आई हूं। अगले पांच महीने तक मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करना है। -प्रिया शर्मा, प्रशिक्षु

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल अच्छी है। खुद सीखना है, फिर दूसरे को सिखाना है। -मानसी, प्रशिक्षु

आत्मनिर्भर बनने की राह मिल गई है। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करके सिलाई केंद्र खोलना है। -सोनी, प्रशिक्षु
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें