फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का चढ़ रहा था तिलक पहुंच गई प्रेमिका, बोली- 'ये बेवफाई ठीक नहीं'

Mon, 13 Jul 2020 09:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • लार थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, दो अलग-अलग समुदाय के थे प्रेमी युगल

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के तिलक चढ़ने की खबर मिलते ही एक प्रेमिका उसके दरवाजे पर पहुंच गई। उसने देखा कि उसके का प्रेमी तिलक चढ़ रहा है। इसको लेकर उसने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख तिलक लेकर आए रिश्तेदार अवाक रह गए। वहां मौजूद लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक गांव की दूसरी समुदाय की युवती से चार वर्षों से प्रेम करता है। इधर एक वर्ष बाद युवक गोवा से कमाकर गांव पहुंचा। परिजनों ने उसकी शादी बिहार सिवान जिला के एक गांव में तय कर दी। लेकिन इसकी भनक उसकी प्रेमिका को नहीं लगी।

सोमवार को रिश्तेदार तिलक लेकर युवक के गांव पहुंचे। यहां नाश्ता करने के बाद युवक का तिलक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच जानकारी पाकर युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंची। तिलक चढ़ता देख युवक पर बेवफाई का आरोप लगाते हुआ कहा कि ये बेवफाई ठीक नहीं है। यह सुनकर तिलक चढ़ाने आए रिश्तेदार अवाक रह गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार को शिव की आराधना में लीन रहा फ्रांसीसी परिवार, तस्वीरों में देखें ऐसे की पूजा

वहीं युवती हंगामा करने लगी, मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया पर उसने किसी की नहीं सुनी। वह चार वर्षों से संबंध होने की बात कह शोर मचाती रही। यह देख तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद नाराज युवती ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर है। प्रभारी एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें