फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी को गांव वालों ने पीटा तो छत से कूद गई प्रेमिका, बोली-उसकी पिटाई की तो दे दूंगी जान

Tue, 09 Mar 2021 11:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर के पिपराइच इलाके के एक गांव में सोमवार की रात नादान प्रेम की एक अजब सी घटना सामने आई है। एक प्रेमी को गांव वालों ने पकड़कर पिटाई शुरू की तो किशोरी छत से छलांग लगा दी। घायल हालत में भी उसने यही कहा कि अगर उसके प्रेमी के साथ कुछ हुआ तो वह जान दे देगी। 
विज्ञापन


यह सुनकर सब हैरान हो गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है तो वहीं प्रेमिका उपचार कराने के बाद घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ही एक ही कॉलेज में दसवीं के छात्र हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका से मिलने के लिए सोमवार की रात दो बजे के करीब प्रेमी उसके घर में पहुंच गया। घर में खटपट की आवाज होने पर घरवाले शोर मचाने लगे तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। फिर प्रेमी को चोर बताकर गांव वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जब कोई नहीं माना और उसने देखा कि उसकी जान भी जा सकती है तो छत से छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि पहली मंजिल से छलांग लगाने की वजह से उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस दोनों पक्ष पर थाने बुलाकर तहरीर मांगी। अभी तक लड़की के परिजन बातचीत कर रास्ता निकालने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें