फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दरोगा की शिकायत की तो युवती ने मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

Fri, 10 Dec 2021 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि एक मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे पीड़ित से दरोगा ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की। शिकायत करने के अगले दिन युवती द्वारा केस वापस लेने की धमकी मिलने लगी। मामले में एसएसपी ने गोला थाने में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोप लगाया है कि एक मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे पीड़ित से दरोगा ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की। शिकायत करने के अगले दिन युवती द्वारा केस वापस लेने की धमकी मिलने लगी। मामले में एसएसपी ने गोला थाने में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर किया।
विज्ञापन

 
गोरखपुर जिले के गोला थाने में तैनात एक दरोगा पर 25 हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगा है। आरोप है कि इसकी शिकायत एसएसपी से करने पर दरोगा, शिकायतकर्ता को एक युवती से फोन करवाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने दरोगा आलोक राय को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच सीओ गोला को सौंपी है। उनका का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के पास पहुंचे गोला के मदरिया खुर्द निवासी तेजू प्रसाद का कहना है कि उनके मकान का निर्माण पड़ोसी नहीं होने दे रहे थे। थाने पर गए तो उनकी मुलाकात दरोगा आलोक राय से हुई। आरोप है कि एक बिजली कर्मचारी के माध्यम से दरोगा से मिलने पर उन्होंने 25 हजार रुपये मांगे। काम नहीं हुआ तो रुपये वापस मांगने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


रुपये वापस पाने के लिए पीड़ित ने एसएसपी को 30 नवंबर को प्रार्थनापत्र दिया। जांच सीओ को सौंपी गई तो इसकी जानकारी दरोगा को हो गई। गुरुवार को दोबारा एसएसपी के पास पहुंचे पीड़ित का कहना है कि जिस दिन शिकायत करके गया उसके दूसरे दिन से एक लड़की का फोन आ रहा है। वह शिकायत वापस लेने की धमकी दे रही है। उसका कहना है कि शिकायत वापस नहीं लिए तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत के आधार पर दरोगा को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें