फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारा थप्पड़

Mon, 25 Dec 2023 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम घर से सामान लेने निकली नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ भी मारा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी भरगाई गांव निवासी कुसहर के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के पास का ही युवक स्कूल आते-जाते नाबालिग छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। लोकलज्जा के नाते किशोरी ने इसकी शिकायत अपने घर या पुलिस से नहीं की। इससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया। वह अक्सर छात्रा के गांव में आकर घूमता था। शनिवार की शाम छात्रा घर से कोई सामान लेने निकली तो आरोपी ने रास्ते में उसे अकेला पाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। मना करने पर उसने थप्पड़ भी मार दिया।

छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। उन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घर आकर छात्रा ने शोहदे की हरकतों की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने रविवार सुबह थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने कैंपियरगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें