गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी छठ पर्व के दिन लापता हो गई। पुलिस आरोप के आधार पर पड़ोसी गांव के युवक व दो महिलाओं पर अपहरण और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच कर रही।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी के पिता ने दी तहरीर में लिखा है कि किशोरी 11वीं की छात्रा है। वह 31 अक्तूबर को छठ पूजा में भोर में गई थी और घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि दीपक भारती व अन्य दो महिलाओं ने मिलकर भगाया है। पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
किशोरी को भगा ले जाने का आरोप
पिपराइच इलाके के एक गांव की निवासी किशोरी को युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस जंगल धूसड़ निवासी अजय निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।