फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात में हाथ पकड़कर डांस करने के विरोध पर युवती को मारा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2023 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवती गांव के पास ही एक शादी समारोह में गई थी। परछावन के समय लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान अशोक यादव आया और जबरन युवती का हाथ पकड़ कर उसे डांस कराने लगा। युवती अभी कुछ समझ पाती, तब तक उसने छेड़खानी भी शुरू कर दी। विरोध किया तो युवती को सबके सामने ही थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
गगहा में छेड़खानी का आरोपी अशोक यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में युवती से छेड़खानी व थप्पड़ मारने के आरोपी को रविवार को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि 25 नवंबर को एक शादी समारोह में उसने युवती का हाथ पकड़ लिया और जबरन उसके साथ डांस कराने लगा। युवती के विरोध करने पर उसे थप्पड़ भी मारा था। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट और एससीएसटी की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान गगहा के तेवना गांव निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवती गांव के पास ही एक शादी समारोह में गई थी। परछावन के समय लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान अशोक यादव आया और जबरन युवती का हाथ पकड़ कर उसे डांस कराने लगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती अभी कुछ समझ पाती, तब तक उसने छेड़खानी भी शुरू कर दी। विरोध किया तो युवती को सबके सामने ही थप्पड़ मार दिया। लोगों ने हस्तक्षेप किया और युवक को समझाने की कोशिश की तो वह गाली देते हुए भाग गया। सीओ बांसगांव अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें