फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली लड़की ने अपने ही मां और भाई पर दर्ज कराया केस, जानिए क्या है वजह

Fri, 20 Nov 2020 08:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • रायगंज का मामला, मोहल्ले में रहने वाले युवक से युवती ने किया है प्रेम विवाह
  • कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी राजघाट पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपनी मां और भाई के खिलाफ राजघाट थाने में बीएसी का सर्टिफिकेट, मोबाइल फोन व जेवरात हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर के मां व भाई पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज मां और भाई उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सर्टिफिकेट न होने से युवती की आगे की पढ़ाई बाधित हो गई है। वह एमएससी में प्रवेश नहीं ले पा रही है।

जानकारी के अनुसार राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज उत्तरी की रहने वाली युवती फरहीम खानम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि पड़ोस में रहने वाले उज्जैर अहमद से उसका प्रेम संबंध था। शरीयत के अनुसार दोनों ने शादी कर ली। लेकिन घर वाले रिश्ते के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


नाराज मां और भाई दोनों उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बीएससी का सर्टिफिकेट, मोबाइल फोन, गहने और दस्तावेज अपने पास रख लिये हैं। जिसकी वजह से उसकी आगे की पढ़ाई बाधित हो गई है।

फरहीम का कहना है कि वह एमएससी में प्रवेश लेना चाह रही है, लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने से प्रवेश नहीं हो पा रहा है। उसका मोबाइल भी घरवालों के कब्जे में है। जिसमें पति के साथ उसका व्यक्तिगत वीडियो व फोटो है।

 आरोप है कि बदनाम करने के लिए मां और भाई फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर राजघाट पुलिस आरोपित मां और भाई के खिलाफ प्रमाण पत्र हड़पने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें