फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सिर में चोट लगने से हुई थी युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 16 Mar 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चेहरे-सिर के अलावा शरीर पर नहीं मिले गहरे घाव के निशान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के दाउदपुर उत्तरी में सोमवार को एक मकान के पीछे झाड़ी में मिली युवती की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। जिस मकान में युवती किराये पर रहती थी, उसी के पीछे शव मिलने की वजह से पुलिस खुदकुशी मान रही है। लेकिन, चेहरे-सिर के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में चोट के निशान न होने की वजह से मौत का रहस्य उलझ गया है।

विज्ञापन


आमतौर पर ऊंचाई से गिरने पर हाथ-पैर की हड्डी टूट ही जाती है। उधर, पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बस्ती के कोतवाली इलाके के गांधी नगर निवासी हेमंत चौधरी की बेटी अभिलाषा चौधरी प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट थी। साथ ही वह विधि की पढ़ाई भी कर रही थी। दाउदपुर उत्तरी निवासी नवेंद्र शेखर के मकान के चौथी मंजिल पर अकेले किराये पर कमरा लेकर रहती थी। सोमवार को वहां पर कूड़ा फेंकने गए एक शख्स ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


कमरा ऊपर होने और उसका रास्ता बाहर से होने की वजह से किसी ने उसे आते जाते नहीं देखा। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में खुदकुशी की ही पुष्टि हो रही है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब भेजा गया मोबाइल फोन

अभिलाषा चौधरी का मोबाइल फोन लॉक होने की वजह से उसे खोलने के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। मोबाइल फोन की मदद से पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ही यह पता लग पाएगा कि आखिर उससे किसकी बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसकी जान गई।

पिता बोले-हत्या कर फेंका गया है बेटी की शव

पिता हेमंत चौधरी का आरोप है कि हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। पिता ने बताया कि प्रत्येक शनिवार की शाम बेटी घर आती थी। पिछले शनिवार को भी घर आई थी और मंगलवार को गोरखपुर आई। उसने बताया था कि होली के नाते इस शनिवार को घर नहीं आएगी। सोमवार की शाम 7: 30 बजे सीओ कैंट ने फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी, बाद में आने पर उसके मौत की जानकारी हुई। बेटी चौथी मंजिल से कूदी होती तो उसके हाथ-पांव में चोट जरूर होते। लेकिन, ऐसा नहीं है।

तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी अभिलाषा

अभिलाषा तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन आकांक्षा (24) ट्रैक्टर एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। छोटी बहन अंशिका (14) कक्षा नौ की छात्रा है। पिता सिलाई का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें