रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
बेसुध हो जा रही रिया की मां
बेटी रिया की मौत के बाद से मां पूजा रोते-रोते अचानक वह बेहोश हो जा रही हैं। होश आने पर फिर दहाड़े मारने लगती हैं। आसपास और घरवाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं, सब उसे यह समझाने में लगे हैं, नियति का यही फैसला था, इसे कोई बदल नहीं सकता है। लेकिन, रिया की मां को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा, वह जिस बेटी को दिन में तैयार कर स्कूल भेजी थी, उसके इंतजार में थी और घर पर उसकी लाश आने से हैरान है। वहीं, गांव वालों में चालक के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि चालक की लापरवाही से जान गई है। बच्ची तो अब जिंदा नहीं हो सकती है, लेकिन आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पिता विशाल पासवान भी बेटी की मौत की खबर पाकर काम से घर लौट आए थे। वह भी बेटी के शव को हाथों में लेकर दहाड़े मारकर रोने लगे। विशाल से पुलिस ने थाने में तहरीर देने को कहा है। विशाल भी आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दो साल की जिया को रिश्तेदार किसी तरह से संभाल रहे हैं।