फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से आजिज युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, तीन साल से परेशान कर रहा था युवक

Mon, 28 Sep 2020 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, मझगांवा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के एक गांव में शोहदे की छेड़खानी से परेशान युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। उसने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, इसी बीच छोटी बहन ने देख लिया। परिजन युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
परिजनों का आरोप है कि शोहदा युवती को तीन साल से परेशान कर रहा था। विरोध करने पर वह युवती का अपहरण करने की धमकी देता था। युवती की मां का कहना है कि उन्होंने गगहा थाने में तहरीर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, घटना बीते 22 सितंबर की सुबह 10 बजे की है। इलाके के एक गांव की युवती ने घर में अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। युवती की छोटी बहन ने देखा तो परिवार के लोगों को बताया। परिजन युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवती की मां का कहना है कि उन्होंने गगहा थाने में लिखित तहरीर दी है। मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को तीन साल से परेशान कर रहा है। आते-जाते उससे छेड़खानी करता और धमकाता है।
विज्ञापन

 
आरोप है कि युवक बीते 21 सितंबर को गांव के ही एक अन्य युवक और एक महिला के उकसाने पर देर रात तीन बजे हाथ में लोहे का राड लेकर युवती के घर के पास घूम रहा था। घरवालों ने विरोध किया तो कहा कि युवती उसके साथ चले नहीं तो जबरन उठाकर ले जाएगा। मां ने बताया कि छेड़खानी से आजिज आकर बेटी ने अगले दिन सुबह खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस संबंध में गगहा थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें