फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मोहब्बत: शादी से इंकार करने पर युवती पर बांका से किया हमला, हालत गंभीर

Sat, 06 May 2023 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

किशन भारती ने खुशबू से शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद किशन ने खुशबू के गले पर बांके से जोरदार प्रहार कर दिया। बचाव में खुशबू ने अपने दोनों हाथ आगे बढ़ा दिए, जिससे दोनों हाथ और गर्दन जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिपराइच इलाके के वार्ड नंबर चार में शुक्रवार रात युवक ने शादी से इंकार करने पर युवती पर बांके से हमला कर दिया। युवती ने हाथ बढ़ाकर अपना बचाव किया, जिससे उसके हाथ और गले में गहरी चोट लगी है। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर रात हमला करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच निवासी बुनेला प्रसाद की बेटी खुशबू बगल के कुछ लड़कियों के साथ शुक्रवार की रात खेत की तरफ गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे किशन भारती ने खुशबू से शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद किशन ने खुशबू के गले पर बांके से जोरदार प्रहार कर दिया। बचाव में खुशबू ने अपने दोनों हाथ आगे बढ़ा दिए, जिससे दोनों हाथ और गर्दन जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें: नव देव-मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा 21 को, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
विज्ञापन


युवती का शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। युवती के साथ में गई सहेलियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल खुशबू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक किशन भारती युवती खुशबू (19) से एकतरफा प्यार करता था। देर रात एसपी नार्थ मनोज अवस्थी में मेडिकल पहुंच गए थे। हालांकि, गले में चोट की वजह से बयान नहीं दे पाई है।

आरोपी कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा बाबू का रहने वाला बताया जा रहा है। वह युवती का रिश्तेदार है और पहले से परिचित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें