फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार, एक साल के भीतर होगा 300 करोड़ रुपये का निवेश

Thu, 10 Sep 2020 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में एक साल के भीतर 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सेक्टर 13 व 15 में स्थापित होने वाली 68 फैक्ट्रियों के जरिए यह निवेश होगा। इससे 2500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


दरअसल, गीडा की ओर से सेक्टर 13 एवं 15 में 68 भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भूखंडों के लिए 371 आवेदन आए थे। 500 वर्ग मीटर से बड़े भूखंडों के लिए 209 लोग जबकि 500 वर्ग मीटर से छोटे भूखंड के लिए 162 लोगों ने आवेदन किया था।

गीडा प्रशासन के मुताबिक, साक्षात्कार एवं लॉटरी के बाद भूखंड पाने वाले 68 आवेदकों के प्रस्तावों के आधार पर प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। सभी आवेदकों को जल्द अपनी-अपनी इकाई स्थापित करने को कहा गया है। इनमें सर्वाधिक संख्या एग्रो एवं फूड आधारित उत्पादों की है।

विज्ञापन

किस सेक्टर के लिए कितने आवेदन

फूड एवं एग्रो आधारित उत्पाद : 44
मेटल फैब्रिकेशन/ हार्डवेयर प्लास्टिक हाउसहोल्ड आइटम/ प्लास्टिक : 28
फैब्रिकेशन : 28
टेक्सटाइल/होजरी/ बिना बुना बैग : 17
क्रॉफ्ट पेपर/पेपर के बर्तन : 10
डेयरी/हेचरी : 10
वुड वर्क/फर्नीचर : 09
इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स : 08
हेल्थ एवं फार्मास्यूटिकल्स : 06
अन्य : 11
विज्ञापन

22 आवेदकों ने पूरा प्रस्ताव नहीं दिया

गीडा के अधिकारियों के मुताबिक, 22 आवेदकों ने पूरा प्रस्ताव नहीं दिया था। वहीं 16 आवेदक अनुपस्थित थे।
 
गीडा सीईओ संजीव रंजन ने बताया कि भूखंड पाने वाले आवेदकों के प्रस्तावों के अध्ययन के बाद गीडा में 300 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। सभी को जल्द ही इकाई स्थापित करने को कहा गया है। इससे ढाई हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें