रेल प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनें अभी प्लेटफार्म छह, सात, आठ और नौ से नहीं चलेंगी। सभी ट्रेनें प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक पर ही चलाई जाएंगी।
12 से लखनऊ, वाराणसी का सफर आसान
12 सितंबर से लखनऊ और वाराणसी का सफर आसान हो जाएगा। दोनों स्थानों के लिए अभी तक सीधी ट्रेनें नहीं थीं, जबकि दोनों ही जगहों के लिए यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। इन जगहों पर ट्रेनें चलने से लंबी दूूरी की ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
10 और खानपान के स्टॉल खुलेंगे
प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक करीब 10 और खानपान के स्टाल खुलेंगे। इससे यात्रियों के सामने खानपान को लेकर असुविधा नहीं होगी। ये स्टॉल 22 मार्च से ही बंद चल रहे हैं। इसके चलते वेंडरों और स्टॉल पर काम करने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, कुछ बुक स्टॉल भी खोलने की तैयारी चल रही है।
पांच ट्रेनों के लिए आज से बनेगा काउंटर टिकट
गोरखपुर जंक्शन से होकर 12 सितंबर से चलने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों का टिकट बृहस्पतिवार से बनेगा। भीड़ को संभालने के लिए आरक्षण केंद्र पर सभी आठ काउंटर खुले रहेंगे। जबकि तत्काल टिकट 11 सितंबर से बनेंगे। आरक्षण केंद्र पर आरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। जंक्शन से बनकर तीन ट्रेनें गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस चलेगी, जबकि दो ट्रेनें अवध असम एक्सप्रेस और कृषक एक्सप्रेस बिहार से आएंगी।