फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: लैंड बैंक विस्तार में और तेजी लाने में जुटा गीडा, प्राधिकरण ने शासन से जल्द नियुक्ति की मांग दोहराई

Fri, 02 Sep 2022 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि गीडा में लैंड बैंक बढ़ाने के लिए प्रयास और तेज किए जा रहे हैं। बैनामा कराने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। राजस्व कर्मियों के खाली पड़े पद भी जल्द भर जाने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरक्षनगरी में ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक निवेश के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने लैंड बैंक बढ़ाने में और तेजी लाने के लिए कुछ नए प्रयास भी शुरू किए हैं। राजस्व कर्मियों के खाली पड़े पद जल्द भरने की मांग शासन से दोहराने के साथ ही समझौते के आधार पर किसानों से जमीन का बैनामा कराने के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं।

विज्ञापन


प्राधिकरण के मुताबिक ये टीमें गांवों में जा रही हैं और कास्तकारों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर बैनामा के लिए जरूरी प्रपत्र एकत्रित कर रहीं हैं। गीडा बोर्ड की 57वीं बैठक के जरिए गीडा में एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व कर्मियों की गीडा में तैनाती करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक में भी इस मांग को उठाया गया। साथ ही सीईओ ने गीडा के अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी है कि किसी भी दशा में उद्यमियों की फाइलें रुकनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन


गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि गीडा में लैंड बैंक बढ़ाने के लिए प्रयास और तेज किए जा रहे हैं। बैनामा कराने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। राजस्व कर्मियों के खाली पड़े पद भी जल्द भर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें