फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कालेसर में बदलेगी आवागमन की व्यवस्था, उद्यमियों ने दिए ये खास सुझाव

Fri, 26 Feb 2021 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कालेसर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के कालेसर जीरो प्वाइंट पर आवागमन की व्यवस्था को बदला जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस स्थान के पास के सारे कट बंद किए जाएंगे। गीडा सीईओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त के निर्देश पर गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने एसपी यातायात आशुतोष शुक्ला, एनएचएआई के परियोजना निदेशक सीएम द्विवेदी, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह, उद्यमी आकाश जालान के साथ बैठक की। उनके कार्यालय में हुई बैठक में उद्यमियों ने जीरो प्वाइंट पर बरसात के समय होने वाले जलभराव का मुद्दा उठाते हुए आरसीसी सड़क बनाने का सुझाव दिया।

इसके साथ ही गीडा में प्रवेश के मार्ग (दाना-पानी रेस्टोरेंट के पास) पर दुर्घटना के खतरे का मामला उठाया। उद्यमियों की ओर से डिवाइडर को चौड़ा करने का सुझाव दिया गया, पर एनएचएआइ के परियोजना निदेशक ने वहां रंबल स्ट्रिप बनाने की बात कही। यह क्षेत्र ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है। सिक्स लेन में कई समस्याओं के निदान को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


सीईओ गीडा पवन अग्रवाल ने बताया कि गीडा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक, एनएचएआई के अधिकारी एवं उद्यमियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में कई सुझाव आए हैं। संबंधित विभागों की ओर से इनपर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें