फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीता प्रेस प्रकाशित करेगा कल्याण का शताब्दी विशेषांक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीताप्रेस कल्याण पत्रिका का शताब्दी अंक प्रकाशित करने जा रहा है। इस विशेषांक में श्रीमद्भागवत, बृहद्धर्म पुराण, उपासना के सूत्र, मानव जीवन का लक्ष्य, आत्म साक्षात्कार के उपाय समेत अनेक पुराणों से लिए गए मानव जीवन को दिशा देने वाले लेखों का प्रकाशन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विशेषांक में सभी विशेषांकों के अंश समाहित किए गए हैं। यह कार्यक्रम अगले वर्ष हरिद्वार में होगा। इस विशेषांक का लोकार्पण केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार में ऋषिकेश के गीताभवन में जनवरी 2026 में 17 से लेकर 23 तक कल्याण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लगभग 650 पृष्ठों के इस विशेषांक में 352 लेख शामिल किए गए हैं। इस पत्रिका के प्रकाशन के लिए पत्रिका का मैटर बनकर वाराणसी से गीताप्रेस में आ चुका है। इसे अब गीता प्रेस की ओर से ठीक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक बार फिर वाराणसी भेजा जाएगा।
इसके बाद वापस आने पर इसी माह के अंतिम में प्रकाशन शुरु हो जाएगा। बताया जा रहा है कि कल्याण की शुरुआत 1926 में मुंबई से हुई थी। दूसरे वर्ष 1927 से कल्याण का कार्यालय गीताप्रेस गोरखपुर में शिफ्ट हो गया और पहला अंक विशेषांक के रूप में ''''''''भगवन्नामांक'''''''' निकला था। 100वें विशेषांक के रूप में शताब्दी अंक के प्रकाशन की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

इस विशेषांक में श्रीमद्भागवत, बृहद्धर्म पुराण, उपासना के सूत्र, मानव जीवन का लक्ष्य, आत्म साक्षात्कार के उपाय समेत अनेक पुराणों से लिए गए मानव जीवन को दिशा देने वाले लेखों का प्रकाशन किया जा रहा है। इस विशेषांक में आदि शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, मधवाचार्य, निंबार्काचार्य, गुरु गोरक्षनाथ, संत ज्ञानेश्वर समेत 20 आचार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें संत-महात्माओं व महापुरुषों के लेख को शामिल किया गया है, इसमें 30 रंगीन चित्र व 70 सादे चित्र होंगे। गीताप्रेस की ओर से तैयारी की जा रही है।

कल्याण के शताब्दी अंक के प्रकाशन व कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। शताब्दी अंक का मैटर यहां आया है जिसका अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद इसे एक बार वाराणसी भेजा जाएगा। वापस आने पर इस माह के अंतिम से प्रकाशन शुरु कर दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. लाल मणि तिवारी, प्रबंधक, गीताप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें