फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में 240 भूखंडों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए कब से शुरू होगी प्रतिक्रिया

Wed, 12 Jul 2023 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-28 में प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाना है। इसमें 88 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 594 से 20764 वर्गमीटर तक के हैं। इनमें 1000 वर्गमीटर तक के 42, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक 40, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के चार तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के दो प्लाट हैं।
विज्ञापन
गीडा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने भूखंडों की संख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से अब तक के सबसे बड़े भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूखंड के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर सात जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस संबंध में कोई असुविधा होने पर उद्यमी मित्र की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए गीडा ने उद्यमी मित्र का नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन


निवेशकों को उनकी जरूरत और पसंद के मुताबिक, भूखंड उपलब्ध कराने के लिए गीडा प्रशासन ने करीब 170 एकड़ (685000 वर्गमीटर) क्षेत्रफल में 240 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की तैयारी की है। इन भूखंडों के आवंटन के बाद प्लास्टिक पार्क और गारमेंट पार्क में कई उद्योग लग सकेंगे। बीते पांच सालों की बात करें तो गीडा ने 684552 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूखंड आवंटित किए थे। जबकि, इस बार एक ही प्रक्रिया में 685000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 240 भूखंड आवंटित होने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: थाने में हाथ जोड़कर होगा स्वागत, पानी पिलाकर पूछेंगे- कहिए कैसे आना हुआ
विज्ञापन


गीडा ने वर्ष 2018- 19 में 14149 वर्गमीटर के 31, वर्ष 2019-20 में 27000 वर्गमीटर के 38, वर्ष 2020-21 में 104660 वर्गमीटर के 67, वर्ष 2021-22 में 191018 वर्गमीटर के 107 तथा वर्ष 20122-23 में 347725 वर्गमीटर के 88 भूखंड आवंटित किए थे। इस बार 240 भूखंड उद्यमियों के लिए बनाए गए हैं। इनमें प्लास्टिक पार्क, गारमेंट उद्योग और सामान्य उद्योग के लिए अलग-अलग ले आउट बनाया गया है। सबसे छोटा भूखंड 510 वर्गमीटर और सबसे बड़ा भूखंड 62957 वर्गमीटर का है।

आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर उद्यमी मित्र अनूप कुमार गुप्ता (9451804004), बलराम यादव (9451803984) और निहारिका भास्कर से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

प्लास्टिक पार्क में आवंटित किए जाएंगे 88 भूखंड

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-28 में प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाना है। इसमें 88 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 594 से 20764 वर्गमीटर तक के हैं। इनमें 1000 वर्गमीटर तक के 42, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक 40, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के चार तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के दो प्लाट हैं।

इसे भी पढ़ें: विवेचना निस्तारण में दूसरे नंबर पर गोरखपुर पुलिस, कुशीनगर अंतिम, जानिए कौन है टॉप

गारमेंट पार्क में 41 भूखंड आवंटित किए जांएगे
गीडा सेक्टर 26 में गारमेंट पार्क में कुल 28340 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नए 41 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 510 से 1000 वर्गमीटर तक के आकार के हैं। इनके अलावा 111 भूखंड सामान्य उद्योग के लिए होंगे। ये भूखंड कुल चार सेक्टर (13, 15, 26 व 27) में स्थित हैं।

इन सभी भूखंडों के आकार पर नजर डालें तो 1000 वर्गमीटर तक के 31 भूखंड, 1001 से 4000 वर्गमीटर तक के 60 भूखंड, 4001 से 20000 वर्गमीटर तक के 16 भूखंड तथा 20001 वर्गमीटर से अधिक के चार भूखंड उपलब्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें