फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अमेरिका से आ रहा थ्रीडी डोम और अन्य आधुनिक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर की विज्ञान परियोजनाओं को आधुनिक स्वरूप देने में तेजी से जुटा है। नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण के तहत लगाया जाने वाला अत्याधुनिक थ्री डी डोम और अन्य हाईटेक उपकरण अमेरिका से डिस्पैच हो चुके हैं और जल्द ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला और महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क में चल रहे निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इन उपकरणों के लगने के बाद नक्षत्रशाला की तकनीकी क्षमता और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क की स्थापना पर 15.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जुलाई 2024 में शुरू हुई परियोजना अगस्त 2026 तक पूरी होगी। अब तक 8.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सहायक अभियंता राकेश प्रताप ने बताया कि प्राचीन भारतीय विज्ञान, इनोवेशन लैब, फन साइंस, स्पेस साइंस और आउटडोर साइंस गैलरियों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। वहीं नक्षत्रशाला परिसर में प्लांटर, रैंप, स्टेप्स, टिकट घर और सोवेनियर शॉप का सिविल कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष ने 11.02 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे नक्षत्रशाला आधुनिकीकरण कार्य की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर-देवरिया बाइपास पर निर्माणाधीन पार्किंग, फूड जोन और गेमिंग जोन का निरीक्षण कर एजेंसी को काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें