फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का डंडा, कई निर्माण सील

Sat, 30 Jul 2022 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को पहले देवरिया बाईपास रोड पर सिक्टौर के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मुंशी लाल द्वारा 200 वर्ग मीटर में बनाई जा रही चार दुकानों को सील किया।
विज्ञापन
बिल्डिंग को सील करते जीडीए कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने देवरिया बाईपास रोड, जंगल धूसड़ और मेडिकल कॉलेज रोड क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही बनाए जा रहे बारात घर, चार दुकानें और एक घर को सील कर दिया।

विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि बिना मानचित्र पास कराए या शमन कराए हो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।  अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को पहले देवरिया बाईपास रोड पर सिक्टौर के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मुंशी लाल द्वारा 200 वर्ग मीटर में बनाई जा रही चार दुकानों को सील किया।

वहां से निकलकर टीम जंगल धूसण पहुंची। वहां पंकज खन्ना द्वारा 350 वर्ग मीटर में आवासीय और मनोज चौहान द्वारा 350 वर्ग मीटर में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। प्रवर्तन टीम ने दोनों निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह मेडिकल कॉलेज रोड पर भटहट के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चार हजार वर्ग मीटर में अजय सिंह और डीएन सिंह द्वारा बनवाए जा रहे बारात घर को भी टीम ने सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें