फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौरव सिंह सोगरवाल बनाए गए गोरखपुर के नगर आयुक्त, पहले भी दे चुके हैं सेवाएं

Fri, 24 Feb 2023 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोगरवाल ने दो दशक से अधिक समय से लंबित ताल सुमेर सागर की करीब 12 एकड़ जमीन भी कब्जामुक्त कराकर उसे फिर से ताल का स्वरूप दिया। लॉकडाउन में उन्होंने जरुरतमंदों के लिए जरूरी समान की होम डिलीवरी की शुरुआत कराई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर आयुक्त बने गौरव सिंह सोगरवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरव सिंह सोगरवाल गोरखपुर के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। अभी वह महराजगंज में सीडीओ का कार्यभार देख रहे हैं। इससे पहले वह गोरखपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


भारतीय विद्या पीठ पुणे से 2015 में बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग से करने वाले गौरव सिंह सोगरवाल राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर में करीब 80 एकड़ तो ग्रामीण क्षेत्रों में 350 एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया।

 सोगरवाल ने दो दशक से अधिक समय से लंबित ताल सुमेर सागर की करीब 12 एकड़ जमीन भी कब्जामुक्त कराकर उसे फिर से ताल का स्वरूप दिया। लॉकडाउन में उन्होंने जरुरतमंदों के लिए जरूरी समान की होम डिलीवरी की शुरुआत कराई थी।
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक पोर्टल और एप बनाकर उसके जरिए आर्डर नोट करना और लोगों के घर तक सामान पहुंचाने की मुहिम को काफी तारीफ मिली थी। दवा से लेकर हर सामान इस माध्यम से घर पहुंच रहा था।

कई किराना स्टोर संचालकों का नंबर भी सार्वजनिक कर उनसे भी सामान घर-घर पहुंचाने को कहा गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी इस व्यवस्था की तारीफ की गई थी।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें