फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुराने वितरण के रिकॉर्ड पर आ रहा नया डीएसी..उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर जाकर की शिकायत

Mon, 06 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गैस एजेंसियों पर पुराने वितरण रिकॉर्ड के आधार पर नया डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) भेजा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को नए डीएसी का मैसेज नहीं आने से समस्याएं और बढ़ गई हैं। नया डीएसी नहीं आने पर उपभोक्ताओं की ओर से एजेंसियों पर शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन

एक एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि सेंट्रल ऑफिस से मैसेज भेजा जा रहा है। दो तीन दिन में आ जाएगा। वृत्तीय वर्ष के अंत में 68 हजार उपभोक्ताओं के डीएसी को निरस्त कर दिया गया। एलपीजी गैस कंपनियों के आधिकारियों ने कहा था कि बिना दोबारा बुकिंग के नया डीएसी कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा। उधर, जिन उपभोक्ताओं को मार्च के अंत व अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक डिलीवरी का मैसेज आया था, नया डीएसी नहीं आने से उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं।
बर्फखाना के राजेश मिश्रा ने बताया कि 25 मार्च को डीएसी का मैसेज आ गया था और 30 मार्च को डिलीवरी होनी थी लेकिन नया डीएसी अभी तक नहीं आया। बिछिया कॉलोनी, ताड़ीखाना के राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि दो अप्रैल को डिलीवरी होनी थी। एजेंसी के कर्मचारी ने कहा कि रविवार को जितना गैस सिलिंडर था वह खत्म हो गया है। सोमवार को गैस एजेंसी बंद रहती है। यदि गैस सिलिंडर की गाड़ी आती है तो होम डिलीवरी करा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस्माइलपुर के गोविंद ने बताया कि 23 फरवरी और 25 मार्च को बिना गैस सिलिंडर मिले डिलीवरी का मैसेज आ गया। एजेंसी के कर्मचारी ने कहा कि सर्वर क्राइसिस से मैसेज आ जा रहा है। मंगलवार को उनके घर होम डिलीवरी करवा दी जाएगी।
गंगा गैस एजेंसी के संचालक गंगा सागर राय ने बताया कि कनेक्शन की संख्या और पिछले वितरण के रिकॉर्ड के आधार पर नया डीएसी भेजा जा रहा है। कॉमर्शियल सिलिंडर आता था। रविवार को करीब 250 से 300 नया डीएसी आया है।
सूर्यकुंड इंडेन गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र ने बताया कि नया डीएसी थोड़ी देरी से आ रहा है। इससे उपभोक्ता चिंतित हैं। रविवार को लगभग 200 नए डीएसी आए हैं। उधर, कॉमर्शियल सिलिंडर के आने से पहले ही उसके वितरण के लिए बाउचर बनकर तैयार है। इसके चलते छोटे रेस्टोरेंट वालों को कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।


इस संबंध में जिलापूर्ति आधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नए डीएसी जल्द से भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुराने बैकलॉग, केवाईसी कराने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें