फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एकला बंधे पर कूड़ा गिराने से ग्रामीणों ने रोका, गाड़ियों की लगी कतार

Fri, 19 Mar 2021 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • ग्रामीणों के विरोध पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट
  • दो महीने की फिर से नगर निगम ने मांगी मोहलत
विज्ञापन
कूड़े के ढेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एकला बंधे पर कूड़ा गिराने वाली नगर निगम की गाड़ियों को ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को फिर से रोक दिया। कूड़ा लदी गाड़ियां करीब तीन घंटे तक सड़क पर खड़ी रहीं। जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने कूड़ा गिराने दिया।

विज्ञापन


शहर से कूड़ा लेकर नगर निगम की गाड़ियां एकला बंधे पर कूड़ा गिराने पहुंची थीं। पहले से मौजूद ग्रामीणों ने कूड़ा लदी गाड़ियों के ड्राइवरों को बंधे पर नहीं जाने दिया। इस कारण सड़क पर जाम लग गया। ग्रामीणों का आरोप था कि कूड़े की वजह से लगातार दुर्गंध उठती रहती है।

ऐसा लगता है कि कुछ हानिकारक गैसें भी निकलती हैं, क्योंकि कई लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। वहीं कूड़ा गिराने के बाद नगर निगम की ओर से इससे उठने वाली दुर्गंध को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसपी श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अशोक सिंह, विंध्याचल गौड़ और विजय पाल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि सिर्फ दो महीने तक कूड़ा गिराया जाएगा। कूड़ा गिराने के बाद उस पर मिट्टी डाली लाएगी। छिड़काव करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. रस्तोगी ने बताया कि इसके बाद ग्रामीण मान गए और कूड़ा गिराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें