फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भाई और पिता की हत्या के दो आरोपियों पर गैंगस्टर, डेढ़ साल पहले हुई थी हत्या

Mon, 09 May 2022 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सिकरीगंज थानेदार दीपक सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के आदेश के बाद आरोपियों की प्रापर्टी भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस। सांकेतिक - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के बारीगांव में भाई और पिता की हत्या करने के आरोपी सोनू सिंह व उसके मित्र उमेश सिंह पर सिकीरगंज पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। करीब डेढ़ साल पहले हुई हत्या में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 10 जनवरी 2021 की रात बारीगांव निवासी बालेंद्र सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन में पता लगा कि आरोपित सोनू सिंह ने अपने दोस्त उमेश सिंह के साथ मिलकर हत्या की है। सात मार्च 2021 को पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

भाई से पहले पिता की कर चुका है हत्या

पुलिस की जांच में यह भी पता लगा कि आरोपी सोनू सिंह अपने भाई से पिता नित्यानंद सिंह की हत्या करके शव को खेत में छिपा दिया था। वर्ष 2009 में हुई घटना में उसके साथ इंस्पेक्टर सिंह भी शामिल था।

सिकरीगंज थानेदार दीपक सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के आदेश के बाद आरोपियों की प्रापर्टी भी जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें