गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के बेतियाहाता में चाकू घोंपकर रामकृष्ण मिश्रा की हत्या करने के चार आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम की संस्तुति मिलने कैंट पुलिस ने मंगलवार को गिरोहबंद कर दिया।
पुलिस ने रामगढ़ताल के रुस्तमपुर निवासी दीपक चौहान, सूरज, बेतियाहाता टेलीफोन कॉलोनी निवासी प्रदीप साहनी और संतकबीरनगर के मेंहदावल के मनैतापुर निवासी रामानंद पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि 10 अगस्त को बेतियाहाता निवासी रामकृष्ण मिश्र पर चारों बदमाशों ने चाकू से हमला हमला कर दिया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस घटना से आमजन में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में 20 अगस्त को आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया। कैंट पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर मंगलवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत किया। दीपक इस गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की कार्रवाई करेगी।