फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कंबोडिया का फर्जी वीजा देने वाले गिरोह पर लगा गैंगस्टर, यहां खोला था कार्यालय

Sun, 13 Jun 2021 06:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

पुरानी बस्ती थाने के बायपोखर में खोले थे कार्यालय, गिरोह में बिहार, देवरिया और कुशीनगर के लोग शामिल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में कंबोडिया में नौकरी के लिए वीजा दिलाने के नाम पर जिले के करीब 200 बेरोजगारों से 70-70 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि आरोपियों में कार्तिक कुमार उर्फ मोहित कुमार निवासी जारौली जिला छपरा बिहार, नागेंद्र यादव उर्फ विनय यादव निवासी पहाड़पुर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, संदीप उर्फ मोनू यादव निवासी बटेसरा थाना कसया जिला कुशीनगर का नाम शामिल है।

21 मई को इलेक्ट्रिकल्स का काम करने वाले राहुल चौधरी करनपुर थाना पुरानी बस्ती ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


राहुल चौधरी ने बताया था कि कुछ महीने पहले कार्तिक एक्सपोर्ट इंटरनेशनल नाम से बायपोखर चौराहे पर आरोपियों ने ऑफिस खोला था। उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए मोबाइल फोन नंबर निकालकर कॉल की। आरोपियों ने झांसा दिया कि उनको कंबोडिया में नौकरी दिलवाने के लिए वीजा और वहां जाने का टिकट दिलवाएंगे।

इस तरह से करीब डेढ़-दो सौ लोगों को आरोपियों ने जाल में फंसाया। 22 अप्रैल को सबसे 60 से 70 हजार रुपये जमा कराए। उसने 26 अप्रैल को दिल्ली से फ्लाइट के लिए टिकट भी दिया।

राहुल का कहना है कि जब वह पक्का करने के लिए फ्लाइट और वीजा का नंबर कंप्यूटर में चेक कराए तो डाटा ही नहीं मैच किया। इधर जब उसकी शिकायत करने के लिए बायपोखर पहुंचे तो दफ्तर बंद पाया गया। तब उन्हें अपने ठगे जाने का अहसास हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें