फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: नहर में डूबे किशोर का मिला शव, शनिवार को हुआ था लापता

Sun, 13 Jun 2021 06:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

ननिहाल आया किशोर शनिवार को डूब गया था गंडक नहर में, 24 घंटे बाद मिला शव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल लुअठहा में अपनी ननिहाल आये किशोर का शव रविवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में सिसवा रेग्यूलेटर के पास मिला। किशोर शनिवार को नहर में लापता हो गया था। कुबेरस्थान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्राम जंगल लुअठहा निवासी मनसरी शर्मा के घर सीमावर्ती बिहार प्रांत के रेड़हा निवासी जनार्दन का 13 वर्षीय पुत्र मिथिलेश ननिहाल आया था। शनिवार को मिथिलेश कुछ लड़कों के साथ नहर के किनारे खेल रहा था। पैर फिसल जाने के चलते वह नहर में गिरकर लापता हो गया। साथ खेल रहे लड़कों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने नहर में उसकी खोजबीन शुरू की।

मौके पर पहुंचे कुबेरस्थान एसओ उमेश कुमार, बसपा नेता संतोष तिवारी, ग्राम प्रधान अजय यादव और बिहार के भितहां प्रखंड के रहने वाले मोहम्मद जुनैद आदि के प्रयास से काफी देर तक किशोर की तलाश हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों व गोताखोरों रविवार सुबह गंडक नहर के सिसवा रेग्यूलेटर से 500 मीटर पूरब किशोर के शव को खोज निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें