फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लूट-हत्या और गोतस्करी के सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, खजनी पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 17 Aug 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

खजनी पुलिस ने सिकरीगंज के कासिमपुर जिगनी निवासी सोनू, बेलीपार के कसिहार के संजय और गगहा के देउरवीर निवासी मंगरू को गिरोहबंद किया है। आरोप है कि यह गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के लिए लूट व हत्या जैसे अपराध करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट-हत्या करने के तीन और गौ तस्करी के चार आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। डीएम से अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजनी पुलिस ने सिकरीगंज के कासिमपुर जिगनी निवासी सोनू, बेलीपार के कसिहार के संजय और गगहा के देउरवीर निवासी मंगरू को गिरोहबंद किया है। आरोप है कि यह गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के लिए लूट व हत्या जैसे अपराध करते हैं।

इसे भी पढ़ें: चिट फंड कंपनियां: ऑनलाइन जमा कराएं आवेदन, नहीं लगाना होगा तहसील का चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के सरगना व अन्य गुर्गों का जन मानस में भय है। जबकि उरुवा पुलिस ने प्रतापीपुर निवासी करन चतुर्वेदी, बांसगांव के परसिया निवासी सन्नी उपाध्याय, धुरियापार के अंकुश उर्फ परमहंस, संग्रामपुर के प्रदीप कुमार यादव को गिरोह बंद किया है। करन चतुर्वेदी गिरोह का सरगना है।

दो बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली
पुलिस ने दो बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। बड़हलगंज के दवानाडिह निवासी सुनील यादव व तिवारीपुर के सूरजकुंड निवासी वीरू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब इनकी नियमित निगरानी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें