फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर से युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Thu, 08 Sep 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीआरपी एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि जीआरपी थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर सो रही युवती को अगवा कर बुधवार रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को तीन लड़कों ने पहले अगवा किया, फिर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीट-पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

 
उधर, लड़कों के चंगुल से छूटने के बाद लहूलुहान स्थिति में जीआरपी थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी रेलवे, एसपी सिटी थाने पहुंच गए। महराजगंज जिले की रहने वाली पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले की निवासी 25 वर्षीय युवती का पति से विवाद होने पर वह एक सप्ताह पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई। रहने का कोई ठिकाना न होने पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाजार पुल के बीच गुजारा कर रही थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बुधवार की रात में 11 बजे युवती के पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अगवा कर धर्मशाला बाजार सब्जी मंडी के रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीटने के साथ ही यातना दी।

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित लहूलुहान स्थित में जीआरपी थाना पहुंची। घटना की जानकारी होने पर एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह थाने पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद टीम को घटनास्थल पर भेजा। युवती के साथ दरिंदगी की खबर मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी थाने पहुंचे। महिला थाना प्रभारी को बुलाकर एम्बुलेंस से युवती को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

सीसीटीवी कैमरा फुटेज और सर्विलांस की मदद से जीआरपी और जिले की पुलिस आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है। पीड़ित के बताए गए हुलिया के आधार पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि जीआरपी थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें