फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ईंट भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को मिली थी सड़क हादसे की सूचना

Tue, 12 Jan 2021 09:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मझगांवा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
हत्या के बाद पूछताछ करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव के पास सोमवार देर शाम ईंट-भट्ठा मालिक जय नारायण शाह उर्फ गुड्डू सेठ (52) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि भतीजे ने पुलिस को पहले सड़क हादसे में घायल होने की सूचना दी थी, बाद में अस्पताल जाने पर गोली मारने की जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के मेंहदिया निवासी जय नारायण शाह उर्फ गुड्डू सेठ का गोला थाना क्षेत्र के कोपवा गांव में ईंट भट्ठा है। रोज की तरह सोमवार की शाम को बाइक से वह घर लौट रहे थे। ईंट भट्ठे से करीब दो से ढाई किलोमीटर आगे डेमुसा गांव के पास वह सड़क के किनारे गिरे हुए मिले।

राहगीरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उन्हें गगहा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


किसी ने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी पर जय नारायण के कनपटी पर गोली के निशान साफ दिख रहे हैं। परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। थानेदार राज प्रकाश सिंह ने बताया कि भतीजे ने पहले सड़क हादसे की सूचना दी थी। बाद में गोली लगने की बात सामने आई। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें