जानकारी के मुताबिक, सगी बहनों की पहले पड़ोस के गांव के युवकों से दोस्ती थी, लेकिन इस समय अनबन हो गई है। 26 अक्तूबर को 15 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय बहन के साथ शाम को घर से निकली थी। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने बहनों को पकड़ लिया और फिर एक बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किए। सुनसान होने की वजह से कोई मदद को नहीं आ पाया, लेकिन उसी दौरान किशोरी के मामा उधर से गुजर रहे थे, शोर सुनकर वह बागीचे में गए तो आरोपी युवक फरार हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आएंगे सहजनवां, महारैली को करेंगे संबोधित
इसके बाद दोनों बहनों ने मामा को खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसी दिन से दोनों परिवारों के बीच समझौते की कोशिश चलती रही। बलुआ चौकी पर भी मामला गया, लेकिन बात नहीं बनी। समझौते का प्रयास सफल न होने पर शुक्रवार को किशोरी के घरवाले कैंपियरगंज थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने गोविंद और कमलेश पर केस दर्ज कर लिया है।