फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पत्नी से बात करने से मना करने पर दोस्तों ने की थी मजदूर की हत्या, हुआ खुलासा

Fri, 18 Mar 2022 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा, एक की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। गुलरिहा पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम मिला है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर एक साईं धाम कॉलोनी में 11 मार्च की रात विनोद यादव (47) की हत्या उसके दोस्तों ने पत्नी से बात करने से मना करने पर की थी। पुलिस ने आरोपी उमेश राम और रमेश राम को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। एक आरोपी प्रभु को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली गुलरिहा पुलिस टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी नार्थ ने बताया कि 11 मार्च को घर में ही उमेश, रमेश ने विनोद का सिर दीवार से टकराकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

कहा कि अगली सुबह ठेले पर लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे, लेकिन एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी। शव की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई। मृतक के भाई कोईल यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। ठेला मालिक प्रभु को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपी उमेश राम और रमेश राय को जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें