ट्रॉफी के साथ विजई टीम के खिलाड़ी।
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को खेले गए 30 -30 ओवरों के मैत्रीपूर्ण क्रिकेट के मुकाबले में एमजी ब्लू ने एमजी रेड को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया।
टॉस जीत कर एमजी ब्लू ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे एमजी रेड के बल्लेबाजों अच्छी शुरूआत की। सद्दाम ने 23 गेदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। वहीं नमन राज ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान एकांश ने 39, शत्रुघन यादव, अफजल और यश ने क्रमशः 16, 19 और 21 रनों की पारी खेली। एमजी रेड की पूरी टीम 26 ओवरों में 205 रनों पर सिमट गई। एमजी ब्लू की तरफ से शिवपाल यादव, राज राय और अब्दुल्ला ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी ब्लू की शुरुआत काफी अच्छी रही उसके सलामी बल्लेबाजों शाश्वत गुप्ता ने 55 गेंद पर 77 रन बनाए जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्यांशु शुक्ला ने 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। प्रथम श्रीवास्तव ने 18 गेंद का सामना करते हुए 26 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार एमजी ब्लू के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 17 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। शाश्वत गुप्ता को अच्छी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शिवपाल को बेस्ट बॉलर और प्रथम श्रीवास्तव को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।
इसके पूर्व मैच की शुरुआत में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक शक्ति पांडेय, जयप्रकाश यादव, महेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।