फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंजीनियर के खुदकुशी मामले में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंजीनियर प्रद्युम्न यादव के खुदकुशी मामले में एम्स थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी अर्पिता यादव को रविवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके पहले एम्स पुलिस ने पत्नी के साथ ही सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के नगरपालिका क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवा पलकधारी सिंह) निवासी 33 वर्षीय प्रद्युम्न यादव ने बृहस्पतिवार की शाम कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या से पहले उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी और उसे व्हाट्सएप स्टेट्स पर भी लगाया था। वीडियो में प्रद्युम्न ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। उसने बड़े भाई से माफी मांगते हुए माता-पिता का ध्यान रखने की अपील भी की थी। शनिवार शाम प्रद्युम्न के बड़े भाई राघवेंद्र यादव ने एम्स थाने में तहरीर देकर पत्नी अर्पिता, सास और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार, प्रद्युम्न की शादी करीब सात वर्ष पहले अर्पिता से हुई थी। उनकी पांच वर्ष की एक बेटी भी है। बताया गया कि पिछले तीन वर्षों से पत्नी मायके में रह रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था और अवसाद में चला गया था।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें