फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आत्मविश्वास, संस्कार और नेतृत्व ही शिक्षा की सार्थकता

विज्ञापन
गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व छात्राएं।
विज्ञापन
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी और फेयरवेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्साह, आत्मीयता, भावुकता और सांस्कृतिक उल्लास का मनोहारी संगम देखने को मिला। नई छात्राओं के लिए स्वागत का आत्मीय भाव था तो विदा हो रही छात्राओं के लिए सम्मान, स्मृतियों और शुभकामनाओं का संदेश निहित था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक आशुतोष मिश्र ने कहा कि, फ्रेशर्स और फेयरवेल जैसे आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होते बल्कि ये विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संवाद-कौशल, आत्मविश्वास और आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने के सशक्त माध्यम बनते हैं। छात्राएं अपने जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को भी समान महत्व दें, क्योंकि यही तत्व उन्हें भविष्य में विशिष्ट पहचान दिलाएंगे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या डॉ. गौरी पांडेय ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि संवेदनशील, सशक्त और मूल्यनिष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करना है। छात्राएं अपने जीवन में कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को अपना मार्गदर्शक बनाएं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. अर्पिता त्रिपाठी, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. प्रत्या उपाध्याय, डॉ. रेनू गौर, डॉ. सुषमा मिश्रा, शिवांगी त्रिपाठी, डॉ. आमना खातून, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, लौरिटा याकूब आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें