फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अगले महीने से रेलवे बस स्टेशन पर फ्री वाई-फाई, इस खास कंपनी को मिला काम

Fri, 24 Sep 2021 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत हो रही है। रेलवे बस स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन (गोरखपुर रेलवे जंक्शन) पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा अगले महीने से शुरू हो जाएगी। केबिल कॉम कंपनी के साथ नगर निगम ने वाई-फाई लगाने का करार किया। रेलवे बस स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में यह सुविधा उपलब्ध होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रेलवे बस स्टेशन पर इसकी शुरुआत हो रही है। अगर कंपनी का काम बेहतर रहेगा तो अन्य नगर निगमों में भी इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


दरअसल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोरखपुर में वाई-फाई सुविधा की शुरुआत हो रही है। विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रस्ताव मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सबसे कम दर पर यह सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को देखते हुए, केबिल कॉम नामक कंपनी को इसका काम दिया है। कंपनी 300 मीटर के दायरे में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी। साथ ही इसकी स्पीड 75 एमबीपीएस होगी। अगर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा तो मेडिकल कॉलेज और गोलघर बस स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। कंपनी को इसके लिए 30 सितंबर की समय सीमा दी गई है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर में वाई-फाई लगाने का काम रेलवे बस स्टेशन पर किया जा रहा है। इसका काम केबिल कॉम कंपनी को दिया गया है। बेहतर प्रदर्शन होने पर कंपनी को अन्य जगहों पर भी काम दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
नगर निगम नए सदन परिसर में लगेगी महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा
नगर निगम के नए सदन परिसर के लॉन में गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा लगाई जाएगी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि प्रतिमा की ऊंचाई 12.5 फीट होगी। यह चार गुणा चार फीट के पैडेस्टल पर लगाई जाएगी। वहीं परिसर में 15 नवंबर तक ट्रांसफार्मर लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम सदन के पांचवें तल पर कैंटीन भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें