फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोखपुर: शहर के नौ अस्पतालों में दो जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आईएमए और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल

Mon, 27 Dec 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 पहली बार इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शहर के बड़े अस्पतालों में लगेगा। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, सर्जरी, एमडी फिजिशियन जैसे डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 2 जनवरी 2022 को शहर के नौ अस्पतालों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इन अस्पतालों के डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। वहीं शुगर सहित कई जांचें निशुल्क होंगी। शिविर में कोई भी व्यक्ति परामर्श ले सकता है। जरूरत के मुताबिक मरीजों को दवाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. एसएस शाही व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अमित मिश्रा के मुताबिक पहली बार इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शहर के बड़े अस्पतालों में लगेगा। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, सर्जरी, एमडी फिजिशियन जैसे डॉक्टर मौजूद रहेंगे। शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। आईएमए के पदाधिकारी भी मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

इन अस्पतालों में करा सकेंगे निशुल्क इलाज और जांच

अंश ऑर्थोपेडिक सेंटर   10 नंबर बोरिंग, गोरखनाथ डॉ. अमित मिश्रा
आनंदलोक हॉस्पिटल गोरखनाथ मंदिर के निकट डॉ. आनंद अग्रवाल
बांबे हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर रेल विहार फेज-चार डॉ. अजय शुक्ला
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल तारामंडल डॉ. शिवशंकर शाही
टाइमोनियर हॉस्पिटल मोहद्दीपुर  डॉ. शशिकांत दीक्षित
बुद्धा हॉस्पिटल सिविल लाइंस डॉ. एसी कौशिक
सृजन आई एंड मैटरनिटी सेंटर जेल रोड डॉ. एल राजन
नारायणी हॉस्पिटल मोहद्दीपुर   डॉ. वीएन अग्रवाल
शकुंतला हॉस्पिटल  मोहद्दीपुर   डॉ. रत्नेश तिवारी


 

विज्ञापन

आईएमए गांवों में लगाएगा स्वास्थ्य कैंप, आपदा में भी निभाएगा जिम्मेदारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर अब गांवों में जाकर स्वास्थ्य कैंप लगाएंगे। साथ ही कोरोना, बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रविवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल में आईएमए कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन, हेल्थ मेला प्रबंधन समेत आधा दर्जन कमेटियों का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि आईएमए भवन और बाईलॉज संशोधन के लिए भी कमेटी का गठन किया गया है। आपदा प्रबंधन कमेटी की कमान डॉ. सदानंद चंद कौशिक को सौंपी गई। कमेटी में डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. बीएमडी अग्रवाल, डॉ. आरपी शुक्ला, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. संजीव गुप्ता तथा डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव शामिल हैं।

इसके अलावा मेडिकल कैंप एंड हेल्थ मेला कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी हेल्थ मेडिकल कैंप तथा हेल्थ मेला शहर तथा ग्रामीण अंचल में आयोजित करेगी। आईएमए भवन के निर्माण के लिए भी कमेटी बनाई गई है। बाईलॉज मॉडिफिकेशन के लिए कमेटी बनी है। यह कमेटी बाईलॉज में संशोधन कर इसे और उपयोगी बनाने का सुझाव देगी। डिजिटल कमेटी, आईएमए सर्टिफाइड हॉस्पिटल कमेटी, सीनियर सम्मान कमेटी का भी गठन किया गया है।

इन कमेटियों की हुई स्थापना

बाईलॉज कमेटी- डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. डीके सिंह, डॉ एपी गुप्ता, डॉ जेपी जायसवाल, डॉ महेन्द्र अग्रवाल, डॉ डीके भागवानी, डॉ डीके राय, डॉ वाई सिंह, डॉ अमित मिश्रा, डॉ एके राय व पूर्व कमेटी के पदाधिकारी।
हेल्थ कैंप व मेला कमेटी- डॉ वाई सिंह, डॉ शांतनु अग्रवाल, डॉ इमरान अख्तर, डॉ अरूणा छापड़िया, डॉ संजीव सिंह, डॉ अल्पना अग्रवाल, डॉ एलबी गुप्ता, डॉ बबिता शुक्ला, डॉ एसके लाट, डॉ भारतेन्द्र जैन, डॉ अंजू श्रीवास्तव, डॉ दीप्ति चतुर्वेदी।
आपदा प्रबंधन कमेटी- डॉ एससी कौशिक, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ मीनाक्षी गुप्ता, डॉ बीएमडी अग्रवाल, डॉ आरपी शुक्ला, डॉ अजय शुक्ला, डॉ अमित मिश्रा, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ बीबी गुप्ता।
डिजिटल कमेटी- डॉ संजीव गुप्ता, डॉ वाई सिंह, डॉ एसएन गुप्ता, डॉ नीरज श्रीवास्तव, डॉ इमरान अख्तर।
सीनियर सम्मान कमेटी- डॉ डीके सिंह, डॉ शिव शंकर शाही, डॉ वीएन अग्रवाल, जोनल चीफ, जोनल कन्वीनर।
सर्टिफाइड हास्पिटल कमेटी- डॉ आरपी शुक्ला, डॉ एससी कौशिक, डॉ डीके भागवानी, डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ जेपी जायसवाल, डॉ वीएन अग्रवाल।
डब्ल्यू डी डब्ल्यू ऑर्गनाइजेशन- अध्यक्ष डॉ दीप्ति चतुर्वेदी व सचिव डॉ बबिता शुक्ला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें