फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव आज कल: दोस्ती में घर छोड़कर छली गई एक और बेटी, फ्री फायर गेम खेलते हुए हुआ था प्यार

Mon, 07 Aug 2023 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थाना प्रभारी पीपीगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा ऑनलाइन फ्री फायर गेम के जरिए एक युवक के चंगुल में फंस गई थी। लेकिन, मां की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन फ्री फायर गेम के जरिए दोस्ती और फिर मोहब्बत में पड़कर घर छोड़ने वाली युवती को शनिवार को पुलिस ने पटना से खोज लिया। पुलिस आरोपी युवक को भी साथ लेकर रविवार को गोरखपुर पहुंची। खबर है कि अब युवती बोल रही है कि उसे प्यार में धोखा दिया गया है।

विज्ञापन


वह युवक के साथ नहीं रहना चाहती है। हालांकि, किराये पर ऑटो लेकर चलाने वाला आरोपी युवक अब भी प्यार और शादी की बात दोहरा रहा है। फिलहाल, पुलिस युवती का कोर्ट में 164 का बयान कराने की तैयारी में है, उसके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया की रहने वाली 20 साल की युवती ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है। वह एक साल से फ्री फायर गेम खेल रही थी। 30 जुलाई को युवती ऑनलाइन साथ में गेम खेलने वाले दोस्त के कहने पर घर छोड़कर चली गई। उसके घर से गायब होने पर परिजन परेशान होकर उसे तलाशते रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फ्री फायर गेम से हुई दोस्ती, घर छोड़कर भागी तो मुसीबत में फंसी

विज्ञापन

उधर, युवती युवक के पास पटना पहुंच गई। लेकिन, वहां पहुंचने पर युवक ने उसे धोखा दे दिया। युवती के मुताबिक, बुलाने से पहले युवक ने उससे तमाम वादे किए थे, लेकिन वहां पहुंचने पर वह मुकर गया। इसके बाद युवती वहां अकेली हो गई, उसके पास न रहने का ठिकाना था और न ही खाने को पैसे। दो अगस्त को छात्रा ने पटना से अपनी मां को फोन किया और आपबीती सुनाई।

इसे भी पढ़ें: दोस्तों के बीच दरिंदे भी हैं, जिंदगी तबाह होने के बाद समझ रहीं बेटियां

थाना प्रभारी पीपीगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा ऑनलाइन फ्री फायर गेम के जरिए एक युवक के चंगुल में फंस गई थी। लेकिन, मां की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें