फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी: सिपाही के खाते से 2.30 लाख रुपये उड़ाए, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 23 Mar 2023 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पुलिस एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि जालसाजों की पहचान हो सके। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही जालसाजों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में मां का इलाज कराने आए सिपाही का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 2.30 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल फोन पर संदेश आने के बाद सिपाही को जानकारी हुई। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड ब्लॉक कराकर कैंट थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के खामपार बंगरवारी गांव निवासी पवन यादव उप्र पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में वह महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात हैं। मंगलवार को वह अपनी मां का इलाज कराने एम्स आए थे। दोपहर में जीआरडी स्थित एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने गए।

इसे भी पढ़ें: बीच सड़क पर बैठकर युवती से माफी मांगता रहा आशिक, पैर पकड़ने का वीडियो वायरल
विज्ञापन


इस दौरान वहां चार युवक और आ गए। इस बीच उन जालसाजों ने सिपाही का एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड बदल दिया। सिपाही जैसे ही वहां से निकला तो उनके मोबाइल पर 10 रुपये के ट्रांजेक्शन होने का संदेश आया। अभी वह एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के प्रयास में जुटे ही थे कि 2 लाख 30 हजार खाते से निकल गया।
विज्ञापन


पुलिस एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि जालसाजों की पहचान हो सके। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही जालसाजों को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें