फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाची बोलकर रोका और महिला की अंगूठी लेकर भागा जालसाज

Wed, 23 Nov 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जालसाज ने कहा कि चाची आपके बेटे पुणे से हमको फोन किए थे। हमारा नाम राजू है और चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने कहा है कि अंगूठी बनवाना है, मम्मी की अंगूठी की साइज बनेगी। महिला टप्पेबाज की झांसे में आ गई और अंगूठी निकाल कर दे दी। अंगूठी लेने के बाद टप्पेबाज फरार हो गया।
विज्ञापन
चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में सुबह की सैर पर निकली महिला से फिर जालसाज सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। पांच नवंबर को इसी तरह एक महिला से सोने की टप्स की जालसाजी हुई थी। इलाके में महीने भर के भीतर दूसरी घटना होने से लोगों में दहशत है। फिलहाल, शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी सिद्धेश्वरी पांडेय मंगलवार सुबह कॉलोनी में स्थित पार्क में टहल रही थी। इसी दौरान हेलमेट लगाए एक युवक बुलेट बाइक से पहुंचा और खुद को महिला के बेटे अमित का दोस्त बताया।

 उसने कहा कि चाची आपके बेटे पुणे से हमको फोन किए थे। हमारा नाम राजू है और चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने कहा है कि पत्नी की अंगूठी बनवाना है, मम्मी की अंगूठी की साइज बनेगी, अंगूठी ले लेना, फिर फोन पर महिला के बेटे अमित से बात करने का नाटक किया।
विज्ञापन


 महिला टप्पेबाज की झांसे में आ गई और अंगूठी निकाल कर दे दी। अंगूठी लेने के बाद टप्पेबाज फरार हो गया। महिला घर पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टप्पेबाज की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें