उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने युवती के साथ फोटो खींचकर रखी थी, और जब युवती की शादी के लिए रिश्ता तय हुआ तो शिक्षक ने उस फोटो के माध्यम से उसका रिश्ता तोड़ने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने झांसे मे लेकर उसे परेशान करने की कोशिश की। पढ़ाने के दौरान ट्यूशन शिक्षक ने युवती के साथ अपनी फोटो खींचकर रख ली। जब युवती की शादी तय हुई तो ट्यूशन शिक्षक ने उस फोटो को वहां भेज दिया। जिसके वजह से युवती समेत उसके परिजन रिश्ता टूटने की बात को लेकर परेशान हैं। कोतवाली में तहरीर देकर पीड़िता की मां ने कार्रवाई की मांग की।
मामला बीते दिन का है। ट्यूशन शिक्षक युवती को उसके घर पर पढ़ाने जा रहा था। शिक्षक पढ़ाने के दौरान उसको अपने झांसे में लेकर फंसा दिया। मामला तब तक सामान्य रहा जब तक युवती की शादी तय नहीं हुई थी।
जब ट्यूशन शिक्षक को पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई है तो वह युवती के साथ अपनी खींची हुई फोटो, शादी तय वाले घर भेज दिया। इसके बाद वहां से युवती के घर इसकी जानकारी दी गई तो परिवार वाले सन्न रह गए।
उधर, युवती के घरवालों ने ट्यूशन शिक्षक से शिकायत की तो वह झगड़ा करने लगा। सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामला सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।