फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरोहिया। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देने और फर्जी तरीके से ट्रेनिंग कराने के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नथमलपुर, विनायकपुरम, थाना गोरखनाथ निवासी अंकुर मिश्रा के रूप में हुई है। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में दो लोगों से नौ-नौ लाख रुपये लिए थे। पीपीगंज निवासी पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने उन्हें रेलवे के कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर दिए। इसके बाद हमें दिल्ली ले जाकर मेडिकल कराया गया। आरोप है कि करीब तीन महीने तक उन्हें ट्रेनिंग भी कराई गई। तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद वादी और उसके साथी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकुर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें