फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इन जगहों पर जाने की सोच रहे तो बदल लें प्लान, ये चार ट्रेनें हैं निरस्त

Thu, 20 Feb 2020 10:29 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के रजवाड़ी-औड़िहार स्टेशन के बीच समपार संख्या 4 एवं कादीपुर-सारनाथ स्टेशन के बीच समपार संख्या 16 पर सीमित ऊंचाई के अंडरपास के निर्माण के लिए 25 फरवरी को दिए जाने वाले ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं और चार अन्य को बीच रास्ते तक ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन


25 को निरस्त ट्रेनें
55122 मंडुवाडीह-भटनी पैसेंजर, 55123 भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर और 55133/55134 बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया पैसेंजर।

शार्ट टर्मिनेशन
55191 भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर 25 फरवरी को मऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
55192 वाराणसी सिटी-भटनी पैसेंजर सवारी गाड़ी 25 फरवरी को मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 25 फरवरी को पुर्ननिर्धारित कर गोरखपुर से दो घंटे विलंब से चलाई जाएगी।
55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजर 25 फरवरी को पुर्ननिर्धारित कर वाराणसी सिटी से डेढ़ घंटे विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गाड़ियों का नियंत्रण
नई दिल्ली से 24 फरवरी को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस नियत समय से चलने पर उत्तर मध्य रेलवे पर दो घंटे एवं वाराणसी मंडल पर दो घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
गोरखपुर से 25 फरवरी को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर एक घंटा 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
लखनऊ जं. से 24 फरवरी को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर डेढ़ घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
छपरा से 25 फरवरी को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर दो घंटा 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें