फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में डायरिया का कहर: दूषित पानी पीने से बीमार हो रहे हैं लोग, तीन दिन में चार लोगों ने गंवाई जान

Thu, 30 Sep 2021 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

शहर के दो मोहल्लों में तीन दिन से डायरिया का कहर जारी है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर उल्टी दस्त से एक बालक और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस अवधि में 18 नए मरीज संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर शहर में तीन दिन से फैली डायरिया का मुख्य कारण पेयजल की पाइप में पोखरे का पानी जाना है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिसहनिया में पोखरे से करीब दस फीट की दूरी पर जहां पाइप में रिसाव से गड्ढा हुआ था, वहीं से पोखरे का पानी लोगों के घरों में पहुंचा है, जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। सिसहनिया के डायरिया पीड़ित विश्वनाथ, शहाबुद्दीन, पार्वती, गीता व अल्पना ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने कोई अपाच्य पदार्थ नहीं खाया था। आशंका है कि दूषित पानी के कारण ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। मोहल्ले में डायरिया फैली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के रिसाव को दिखाया, उसके बाद पानी आपूर्ति रोक दी गई है। नगर पालिका परिषद के ईओ शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि डायरिया फैलने की जानकारी मिली है, पानी आपूर्ति रोक दी गई है, दवाइयों का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सभासद साजिद अली ने बताया कि पानी टंकी के मुख्य पाइप लाइन में रिसाव था, रिसाव का गड्ढा और पोखरे का पानी आपस में मिल गया था, इस कारण दूषित पानी घरों में पहुंचा और तबाही मची है। राहुल नगर के सभासद अतहर अली का कहना है कि पानी के कारण ही लोगों की तबीयत बिगड़ रही है।

....और भी रिसाव के गड्ढे
सिसहनिया में मुख्य पाइप लाइन के स्थान के अलावा तीन स्थानों पर रिसाव होता था, रिसाव के स्थान के गड्ढे इशारे कर रहे हैं कि इन स्थानों से भी घरों में गंदा पानी जाता था। जब पानी आपूर्ति होती थी तो पानी ऊपर बहता था, जबकि आपूर्ति बंद होते ही पानी के साथ कचरा भी उसी पानी में चला जाता था। इसी प्रकार शहर के वन विभाग के पास पानी के पाइप में भी रिसाव का निशानी गड्ढा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरिया से दो की मौत, 78 भर्ती

शहर के दो मोहल्लों में तीन दिन से डायरिया का कहर जारी है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर उल्टी दस्त से एक बालक और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस अवधि में 18 नए मरीज संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए। जिला चिकित्सालय में फिलहाल 78 मरीज भर्ती थे। शहर के सिसहनिया और राहुल नगर में डायरिया फैली हुई है।

शहर में तीन दिन में डायरिया से चार लोगों की मौत हो गई। सिसहनिया और राहुल नगर के लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में मंगलवार तक 60 मरीज भर्ती थे, जबकि बुधवार शाम तक भर्ती मरीजों की संख्या 78 हो गई। डायरिया तेजी से फैलने के कारण मरीजों का गंभीरता पूर्वक उपचार किया जा रहा है। मरीजों के अनुसार उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतने लोगों की अचानक कैसे तबीयत खराब हो रही है। जिला चिकित्सालय के वार्ड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामान्य मरीजों को ओपीडी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया, इसके बावजूद भी भर्ती मरीजों की संख्या 78 हो गई है।

बालक और व्यक्ति की मौत
सिसहनिया के रूआब अली के के आठ वर्षीय पुत्र इसहाक की बुधवार की भोर में तबीयत खराब हो गई है। परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय में ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जबकि रूआब के दूसरे पुत्र की तबीयत भी खराब है। परिवार के लोगों का रो-रोकर खराब हाल है। राहुल नगर के 65 वर्ष के केदार डायरिया से पीड़ित थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पुत्र कृष्णकुमार और बहू रेखा का इलाज चल रहा है। वे अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सिसहनिया और राहुलनगर में लोग डायरिया से बीमार हुए हैं, हालांकि अब कम लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करके दवा बांट रही है, अस्पताल में इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है। बुधवार को अस्पताल में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

दो लोग इलाज कराने गए गोरखपुर
सभासद साजिद अली ने बताया कि तबीयत गंभीर होने पर मोहल्ले के दो लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। इनमें विश्वनाथ एवं एक महिला शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें