फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में नौ डॉक्टरों समेत मिले 270 नए कोरोना के मरीज, तीन संक्रमितों की हुई मौत

Fri, 21 Aug 2020 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 270 नए मरीज मिले हैं जिसमें एम्स के एक, मेडिकल कालेज के दो तथा छह निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी शमिल हैं। जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के कुल 677 नमूनों की जांच हुई। 407 निगेटिव व 270 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के 137 मरीज हैं। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे अस्पताल के 26 स्टॉफ संक्रमित पाए गए हैं। सिविल कोर्ट के पांच, चौरीचौरा व उरुवा  पुलिस स्टेशन में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एडीएम ई के साथ ही डीआईजी ऑफिस में भी कोरोना संक्रमित पाए गए। बैंक रोड के पास रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहरी क्षेत्र में 137 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मामले शाहपुर, गोरखनाथ और कोतवाली क्षेत्र में सामने आए हैं।

छह हजार से ज्यादा मरीज
अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 6452 हो गई है। 95 की मौत हो चुकी है। 1150 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। 2440 लोग होम आइसोलेशन से मुक्त हो चुके हैं। 2767 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



 

तीन संक्रमितों की मौत

रेलवे हास्पिटल के एक कर्मचारी वहीं पर भर्ती थे। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। गीताप्रेस रोड निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति पैनेशिया में भर्ती थे उनकी मौत 17 अगस्त व टीबी अस्पताल में भर्ती पीपीगंज निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत आठ अगस्त को हो चुकी है, लेकिन पोर्टल पर उनकी मौत शुक्रवार को चढ़ाई गई।

आज सहारा इस्टेट में भी होगी जांच
सहारा इस्टेट परिसर में भी शुक्रवार को कोरोना की जांच होगी। भारत माता मंदिर के पास सैंपल जुटाए जाएंगे फिर एंटीजन किट से जांच होगी। इस सिलसिले में सहारा इस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश राय की ओर से जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन को पत्र भी दिया गया था। नकहा जंगल जिला एवं सत्र न्यायालय नेपाल क्लब में भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में यहां मिले मरीज

शाहपुर क्षेत्र में 37, तिवारीपुर में 03, रामगढ़ ताल क्षेत्र में नौ, गोरखनाथ क्षेत्र में
22, कैंट क्षेत्र में 30, चिलुआताल क्षेत्र में 03, राजघाट क्षेत्र में 05, कोतवाली क्षेत्र में 24, गुलहरिया क्षेत्र में 04 नए केस पाए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में 114 नए केस
भटहट क्षेत्र में 04, चरगांवा क्षेत्र में 07, पिपरौली क्षेत्र में 01, जंगल कौड़िया क्षेत्र
में 02, बांसगांव क्षेत्र में 01, गोला क्षेत्र में 02, उरुवा क्षेत्र में 10, गगहा क्षेत्र में 07, कौड़ीराम क्षेत्र में 16, सहजनवा क्षेत्र में 13, कैंपियरगंज क्षेत्र में 04, खोराबार क्षेत्र में 32, ब्रह्मपुर क्षेत्र
में 02, खजनी क्षेत्र में 03, सरदारनगर क्षेत्र में 09, चौरीचौरा क्षेत्र में 01 व अन्य उन्नीस मरीज पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें