फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे चार पशु तस्कर गिरफ्तार, चाकू और तमंचा बरामद

Wed, 02 Feb 2022 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ ने बताया कि पिकअप के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। गाड़ी कुशीनगर की है, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर में हेराफेरी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेलघाट पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश भी की थी। आरोपियों के पास से एक पिकअप, तीन गोवंश, चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि गैंग का संबंध बिहार, कुशीनगर, संतकबीरनगर से भी है। इनके साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोपालगंज बिहार निवासी शाह आलम, कुशीनगर के तरयासुजान के सलेमगढ़ निवासी दिनेश प्रसाद, बेलघाट के बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी रामचेत और संतकबीरनगर के धनघटा निवासी रामचेत के रूप में हुई है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 5:10 बजे पुलिस बहादुरपुर खुर्द गांव के पास गश्त पर थी। इस दौरान बागीचे में कुछ व्यक्ति पशुओं को पिकअप पर लाद रहे थे। यह देखते ही पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


अपने को घिरा देखकर तस्कर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। एसपी साउथ ने बताया कि पिकअप के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। गाड़ी कुशीनगर की है, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर में हेराफेरी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें