फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 24 May 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ने कहा कि पुलिस केस की पैरवी कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएगी। आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता की पहचान उजागर न हो, इसलिए आरोपितों के नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में गत शनिवार रात 20 वर्षीय युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस को कामयाबी मिली है। सभी युवक के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी कर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गांव की युवती शनिवार रात 10:45 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवक पहुंच गए और मुंह दबाकर उसे बागीचे में उठा ले गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।

युवती जब शोर मचाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई की जाती थी। घटना की जानकारी होने के बाद रविवार को पुलिस ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर किया था।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पुलिस केस की पैरवी कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएगी। आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता की पहचान उजागर न हो, इसलिए आरोपितों के नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें