फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक के नए मकान की रखी गई आधारशिला, बारिश में मकान गिरने से बेघर हो गए थे ये दिग्गज नेता

Thu, 30 Jul 2020 02:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कांग्रेस अपने खर्च पर बनवा रही हरिद्वार पांडेय का घर, लल्लू भी आएंगे श्रमदान करने
  • बारिश में गिर गया था पूर्व विधायक के खपरैल के घर का आधे से अधिक हिस्सा
विज्ञापन
भूमि पूजन कराते पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हरिद्वार पांडेय के नए घर के लिए बुधवार को भूमि पूजन के बाद आधारशिला रखी गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहल पर पार्टी पूर्व विधायक का घर बनवा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई वरिष्ठ नेता जल्द ही मकान के निर्माण कार्य में श्रमदान करने आएंगे।

विज्ञापन


वर्ष 1980 से 1985 तक मानीराम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से विधायक रहे हरिद्वार पांडेय के खपरैल के घर का बड़ा हिस्सा 12 जुलाई की रात हुई बारिश में गिर गया था। तब से बहू और चार पोते-पोतियों के साथ उनका परिवार बरामदे में रह रहा है।

पिछले दिनों डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने पूर्व विधायक से मुलाकात कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 95 हजार रुपये देने का भरोसा दिलाया था। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने आगे बढ़कर पूर्व विधायक के नए घर का निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


20 जुलाई को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पूर्व विधायक का हाल जानने आए थे। कुशलक्षेम जानने के साथ ही भरोसा दिलाया था कि पार्टी उनका घर अपने खर्च पर बनवाएगी। बुधवार को पूर्व विधायक और उनके परिवार के साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान आदि कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधि-विधान से नए घर के लिए भूमि पूजन और मकान की पहली ईंट रखी गई।
विज्ञापन


इस दौरान जितेंद्र पांडेय, तौकरी आलम, डॉ. राजेश यादव, संजय चौबे, प्रवीण पासवान, अनिल सोनकर, सत्येंद्र निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें