फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: होम आइसोलेट में मरीजों को खुद करना होगा बॉयोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण

Thu, 30 Jul 2020 08:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

होम आइसोलेट में भर्ती मरीजों के परिजनों को संक्रमण से बचाने के लिए खुद ही इंतजाम करने होंगे। इस दौरान निकलने वाले बॉयोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए मरीजों को एक थैला और हाइपोक्लोराइट खरीदना होगा, ताकि उनके परिजनों का संक्रमण से बचाव किया जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में अलाक्षणिक मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में ये मरीज भी होम आइसोलेट हो रहे हैं। अब तक जिले में करीब 200 से अधिक मरीज होम आइसोलेट हो चुके हैं।

परिजन संक्रमण का शिकार न हो जाएं, इसलिए मरीज के घर में रहने के दौरान निकलने वाले बॉयोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी। इसके लिए मरीज वेस्ट को थैले में हाइपोक्लोराइट डालकर कम से कम 20 मिनट तक रखेंगे।
विज्ञापन


इस थैले को ऐसी जगह रखना होगा, जहां धूप आती हो। 72 घंटे के अंदर वायरस खत्म हो जाएगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों के वेस्ट की जिम्मेदारी खुद ही निभानी होगी। सावधानी पूर्वक हाइपोक्लोराइट का इस्तेमाल करके वेस्ट का निस्तारण करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें